
आज 9 अगस्त को बिहार पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिन माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने ने बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली की शुरुआत की थी। जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत सारे कार्य किए जाते हैं।
सुखद संयोग
आज सुखद संयोग है कि रक्षा बंधन त्यौहार भी है। जिसके कारण दो उत्सव मनाया जा रहा है।
विद्यालय समाज निर्माण की पहली सीढ़ी
विद्यालय समाज निर्माण की पहली सीढ़ी है। विद्यालय में विद्यार्थियों को जिन सामाजिक और व्यावहारिक कार्यों से जोड़ा जाता है उनमें उनकी रुचि जीवन पर्यंत बनी रहती है। और वो उस काम में बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं। इसलिए विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रम होते रहते हैं।
पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता
आज हम सभी पर्यावरण से संबंधित परेशानियों से अवगत हैं या उसकी मार झेल रहे हैं। कहीं पानी की कमी है, कही सूखे की मार है, कहीं अत्याधिक गर्मी पड़ रही है तो कहीं प्रकृति का प्रकोप है।
पर्यावरण संरक्षण आज के समय की जरूरत है और इसकी जानकारी होना सभी के लिए अति आवश्यक है। विद्यार्थी हमारी भावी पीढ़ी है उनको जागरूक कर लिया तो समझिए आधा जंग जीत लिया।
अगर आप विद्यार्थियों को समस्या के बारे में बताएंगे तो वो खुद ही उसका हल सोचेंगे। इसलिए उनको अवगत कराना चाहिए।
वृक्ष बंधन
आज रक्षा बंधन और बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्या विहार मॉडर्न स्कूल, जमुई के बच्चों ने विद्यालय परिसर में लगे अशोक,गुलमोहर, हरसिंगार, एरिका पाम, अमरूद, तुलसी, छतवन आदि पौधों में वृक्ष बंधन कर पर्यावरण का संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आरुषि, आयुषी, शिवानी, आदित्य, आदर्श,अनुराग, ओम, अंश सहित विद्यालय के सभी बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अपने आस भी पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देंगे।
रक्षा बंधन की बधाई
विद्यालय के निदेशक श्री सचिराज पद्माकर ने विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों को भाई बहन के पर्व रक्षा बंधन की हार्दिक बधाई दी और इस पुण्य अवसर पर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।






