जिला स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता

सभी संबंधित विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि जिला स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता दिनांक 24 अगस्त 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

विशेष सूचना:

  • सहभागी विद्यार्थियों और अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि निचे दिए गये गीत को अपने बच्चो को अच्छे से याद करवा दें
  • प्रतियोगिता राष्ट्रीय चेतना के स्वर पुस्तक से होगी, जिसमें एक हिंदी गीत, एक संस्कृत गीत एवं एक लोकगीत शामिल रहेगा।
  • सभी प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान किया जाएगा।
  • जो विद्यालय के बच्चे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य आयोजन विवरण:

  • उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य अतिथि: जिला पदाधिकारी
  • विशिष्ट अतिथि:जिला शिक्षा पदाधिकारी
  • इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव श्री रंजीत कुमार
  • भारत विकास परिषद, बिहार प्रांत के महासचिव श्री मुकेश कुमार

चयन प्रक्रिया:

  • जिले से चयनित प्रथम एवं द्वितीय प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
  • राज्य स्तर से चयनित प्रतिभागियों को केंद्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
  • विजेता टीम को राष्ट्रपति महोदया के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

समूह गीत( जो बच्चो को याद करना है )

गीत ख़ुशी के

गीत खुशी के गुनगुनाते बढ़ते जाएं हम     मुस्कुराने की कल सबको सिखलाएं हम

रुक जाते ठक्कर राहों में पीछे रह जाते हैं,     लगातार चलते रहते जो वही सफल हो पाते हैं,

थके बिना चलते रहने की बात बताएं हम ..    गीत खुशी के गुनगुनाते बढ़ते जाएं हम

भगत,शिवा, राणा, लक्ष्मी की परंपरा ये बलिदानी,    ज्ञानेश्वर का ज्ञान तूका नानक की अमृत सी वाणी

देशभक्त ज्ञानी बनने की राह दिखाएं हम,          गीत खुशी के गुनगुनाते बढ़ते जाएं हम

रामानुज जगदीश रमन ने अनगिनत आविष्कार किये.    अथक परिश्रम से माता के सब सपने साकार किये,

अलख जगाकर विश्व गुरु फिर से कहलाए हम,       गीत खुशी के गुनगुनाते बढ़ते जाएं हम

राष्ट्र की जय चेतना

राष्ट्र की जन चेतना का ज्ञान वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति प्रेरणा का ज्ञान वंदे मातरम वंदे मातरम

वंशी के बातें स्वरों का प्राण वंदे मातरम ,  झल्लारी झंकार झंनके नाद  वंदे मातरम

शंख के संघोष का संदेश वंदे मातरम, राष्ट्र की जन चेतना का ज्ञान वंदे मातरम

सृष्टि बीज मंत्र का मर्म वंदे मातरम,   राम के वनवास का काव्य है वंदे मातरम.

दिव्य गीता ज्ञान का संगीत वंदे मातरम, राष्ट्र की जन चेतना का ज्ञान वंदे मातरम

हल्दीघाटी के कणों में व्याप्त वंदे मातरम,दिव्य जौहर ज्वाल का है तेज वन्दे मातरम ,

वीरों के बलिदान की हुनकर वंदे मातरम, राष्ट्र की जन चेतना का ज्ञान वंदे मातरम

जन-जन के हर कंठ का हो ज्ञान वंदे मातरम,अरिदल थर –थर कांपे सुनकर नाद वन्दे मातरम ,

वीर पुत्रों की अमर ललकार वंदे मातरम. राष्ट्र की जन चेतना का ज्ञान वंदे मातरम.

Leave a Comment